फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Young man murdered by clothe

कपड़े से गला दबाकर युवक की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered by clothe
कपड़े से गला दबाकर करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह की घटना में शव कैथल-चंडीगढ़ रेलवे क्रॉसिंग बाईपास के नीचे मिला। सैर कर रहे हीरा नगर के इंद्रपाल और उसके साथ महेश ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी एसआई सुरेश कुमार, फोरेंसिक क्राइम एक्सपर्ट एवं सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या करना पाया गया।
विज्ञापन

सदर थाने में धारा 302 के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। पहचान के लिए शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। सीआरओ ब्रांच के माध्यम से मृतक के फोटो विभिन्न पुलिस थाना-चौकी में भेज दिए गए हैं। यदि तीन दिन तक शनाख्त नहीं हुई तो लावारिस मानकर पोस्टमार्टम व दाह संस्कार करया जाएगा।
विज्ञापन

इंद्रपाल के अनुसार मैं प्राइवेट नौकरी करता हूं। सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे रविदास बस्ती वासी अपने दोस्त महेश सरोहा के साथ घर से सैर करने निकला था। हम दोनों पैदल छोटी घेल से होते हुए नए बाईपास कैथल-चंडीगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के नीचे से जा रहे थे तब फ्लाईओवर के नीचे एक व्यक्ति पड़ा था। नजदीक जाकर देखा को वह सीधे मुंह था और गले से केसरी रंग का कपड़ा बंधा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसकी जेब से 100 रुपये का नोट मिला। ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी नामालूम ने रंजिश के चलते करीब 35 साल के व्यक्ति का गला दबाकर उसकी हत्या की है। एसआई सुरेश सैनी के अनुसार अज्ञात युवक की कपड़े से गला दबाकर हत्या की गई है। मामला रंजिश का लगता है। मृतक और आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed