{"_id":"650c96b8ff4bc450190633f6","slug":"young-man-coming-home-after-leaving-his-sister-for-tuition-attacked-with-rod-ambala-news-c-36-1-sknl1003-10808-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बहन को ट्यूशन पर छोड़ घर आ रहे युवक पर रॉड से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बहन को ट्यूशन पर छोड़ घर आ रहे युवक पर रॉड से हमला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बहन को ट्यूशन पर छोड़कर घर आ रहे बाइक सवार देवी नगर निवासी गुरप्रीत का रास्ता रोककर दो युवकों ने रॉड व डंडे से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में गुरप्रीत सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वह अपनी बहन को शाीलमार काॅलोनी में ट्यूशन पर छोड़कर बाइक पर वापस अपने घर आ रहा था। वह जैन काॅलेज रोड नरेश विहार के पास पहुंचा तो शाही फीड फैक्टरी के सामने नरेश विहार निवासी अजय व संजय डंडे व राॅड लेकर खडे़ थे।
दोनों ने गुरप्रीत का रास्ता रोक कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते रॉड व डंडे से हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान दोनों आरोपियों ने गुरप्रीत का मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोपी घायल को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। राहगीरों ने घायल को इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।