{"_id":"663ff363878a0892fc05a7c4","slug":"young-man-attacked-with-sticks-in-dispute-over-taking-out-tractor-ambala-news-c-36-1-amb1002-122996-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक पर डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ट्रैक्टर निकालने के विवाद में युवक पर डंडों से हमला
Sun, 12 May 2024 04:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 12 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। गांव मटेहेड़ी जट्टां में खेतों से ट्रैक्टर निकालने के विवाद को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। इससे जितेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे नागरिक अस्पताल लाया गया।
जितेंद्र के पिता अवतार ने बताया की शनिवार शाम छह बजे वह अपने पुत्र के साथ खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनके खेत से ट्रैक्टर निकलना चाहा, इसी बात को लेकर उसके पुत्र जितेंद्र और पड़ोस के युवक के बीच में विवाद हो गया और पड़ोसी ने जितेंद्र पर डंडों से हमला कर दिया। देखते ही देखते पड़ोसी ने पांच से सात युवक और बुला लिए और अवतार व जितेंद्र पर डंडों से हमला कर दिया। लोगों को देख हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।