{"_id":"678577e2a1b15c621904c90e","slug":"you-are-a-beautiful-girl-who-is-your-poor-friend-people-are-dancing-with-joy-ambala-news-c-36-1-sknl1003-135925-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सुंदर मुंदरिये हो, तेरा काैन बेचारा पर जमकर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सुंदर मुंदरिये हो, तेरा काैन बेचारा पर जमकर झूमे लोग
विज्ञापन
अंबाला। छावनी और शहर के साथ लगते कस्बों और क्षेत्रों में लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। देररात तक सुंदर मुंदरिये हो, तेरा काैन बेचारा हो पर लोग रातभर झूमते रहे। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के अलावा कई क्लबों ने भी भाग लिया। देररात तक गली-मोहल्लों में भी लोहड़ी पर्व की धूम रही।
आर्य गर्ल्स काॅलेज में मनी लोहड़ी
अंबाला। छावनी के आर्य गर्ल्स कॉलेज में लोहड़ी का पर्व बड़े धूमधाम और खुशी के साथ मनाया। इसका शुभारंभ प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य द्वारा लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित कर सभी के साथ अग्नि की परिक्रमा कर तिल, मूंगफली, रेवड़ी और मक्के की आहुति देकर किया। इस दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं की ओर से सुंदर मुंदरिये.. लोकगीत गाए और ढोल की थाप पर भांगड़ा, गिद्दा करते हुए लोहड़ी मनाई।
इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. अनुपमा आर्य ने दूल्हा भट्टी की प्रेरणादायक कहानी भी सांझा की और बताया कि दूल्हा भट्टी ने इस दिन गरीब लड़कियों की शादियों का आयोजन किया था और उन्होंने समाज में सम्मान देने का काम किया आज भी लोहड़ी के गीतों में उनकी वीरता का जिक्र होता है और यह कहानी हमें सिखाती है कि हमें दूसरों की मदद के लिए हमेशा आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि लोहड़ी न केवल एक पर्व है बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक भी है।