फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yogeshwar won three gold medals in Gymnastics National

Ambala News: जिम्नास्टिक नेशनल में योगेश्वर ने झटके तीन स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Yogeshwar won three gold medals in Gymnastics National
अंबाला। गुजरात के सूरत में आयोजित हुई जिम्नास्टिक ऑल एज ग्रुप नेशनल चैंपियनशिप में दो खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल कर अंबाला का नाम चमकाया। इस चैंपियनशिप में खेल विभाग के कोच योगेश्वर ने देश के सभी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए तीन व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किए। इसके अलावा अंबाला की जानवी मल्होत्रा ने भी रिदमिक जिम्नास्टिक में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन




दरअसल, योगेश्वर अंबाला में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पॉलिसी के तहत तैनात है इसलिए वह खेल रहा है। योगेश्वर ने यह पदक पैरलल बार्स, फ्लोर में हासिल किया। साथ ही उसे ऑल राउंड बेस्ट घोषित कर स्वर्ण पदक दिया गया। पदक लेकर लौटने पर शुक्रवार को जिला खेल अधिकारी राजबीर और अंबाला जिम्नास्टिक संघ के चेयरमैन राजिंद्र विज व कोच ने भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन


उसके उपरांत दोनों खिलाड़ियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया। मंत्री अनिल विज ने बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह से पदक लाने के लिए प्रेरित किया। जिला खेल अधिकारी राजबीर को भी बधाई देते हुए कहा कि अब तो उन्हें हर गेम्स में पदक चाहिए। यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अब उत्तराखंड नेशनल में उतरेंगे अंबाला के पांच जिम्नास्ट

योगेश्वर सिंह व जानवी मल्होत्रा अब उत्तराखंड देहरादून में आयोजित होने वाली 38वीं नेशनल में अपना दमखम दिखाएंगे। इसमें जिम्नास्टिक के इवेंट 8 से 13 फरवरी को होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा अंबाला से साहिल यादव, जितेंद्र कुमार, सारांश भाग लेंगे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed