फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Yoga practitioners of Indian Yoga Institute won awards

Ambala News: भारतीय योग संस्थान के योग साधकों ने जीते पुरस्कार

Tue, 16 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 16 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Yoga practitioners of Indian Yoga Institute won awards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। भारतीय योग संस्थान के योग साधकों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर संस्था और क्षेत्र का नाम रोशन किया। जोन प्रधान संजय धीमान ने बताया कि भारतीय योग संस्थान नारायणगढ़ की नि:शुल्क योग कक्षा की केंद्र प्रमुख मीनाक्षी वालिया ने नशे के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत गत दिवस अंबाला में आयोजित चेस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर संस्था की गौरवपूर्ण पहचान बनाई। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल पंकज नैन ने विजेता टीमों एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मीनाक्षी वालिया को पुरस्कार स्वरूप इलेक्ट्रिक स्कूटी मिली है। मीनाक्षी वालिया पंजलासा गांव के सरकारी स्कूल में टीजीटी शारीरिक शिक्षा के पद पर कार्यरत है। इसी प्रतियोगिता में टीजीटी मीनाक्षी वालिया के छात्र रहे अक्षय शर्मा ने ओपन पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर इलेक्ट्रिक स्कूटी जीती है। वहीं, आयुवर्ग-13 कैटेगरी में सरकारी स्कूल पंजलासा के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिनमें परविंद्र ने तृतीय स्थान, अंजली ने पांचवां स्थान, आसमा ने 10वां स्थान प्राप्त किया। संस्थान के प्रबंधक राजेश वर्मा ने बताया कि भारतीय योग संस्थान के योग साधक समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed