फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   X-rays are being done due to faulty machine, radiation is being hit

Ambala News: खराब मशीन से हो रहे एक्स-रे, रेडिएशन की मार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
X-rays are being done due to faulty machine, radiation is being hit
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल में एक्स-रे मशीन जरूरत से ज्यादा रेडिएशन की मार कर रही है। मशीन के तकनीकी खराबी के चलते लंबे समय से यह स्थिति बनी हुई है। बावजूद इस समस्या को दूर करने की जगह अस्पताल प्रबंधन की ओर से अनदेखा किया जा रहा है।
विज्ञापन

यही कारण है कि अस्पताल में एक्स-रे के लिए आने वाले मरीजों को इस रेडिएशन की जरूरत से ज्यादा मार झेलनी पड़ रही है। बता दें कि जैसे मरीज के हाथ के ज्वाइंट का एक्स-रे करता है तो पूरी बाजू आ रही है। उसी तरह छाती का एक्स-रे की जगह आसपास का हिस्सा भी आ रहा है। ऐसे में रेडिएशन की बिना किसी कारण से मरीज को ज्यादा मार झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

एक्स-रे की रेडिएशन का इतना ज्यादा असर नहीं पड़ता लेकिन यह गर्भवती महिलाओं व बच्चों के लिए घातक हो सकती है। ज्यादा तरह असर बुजुर्गों पर भी पड़ता है। इसको लेकर कई बार मरीज भी इसकी शिकायत कर चुके हैं बावजूद अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। रेडियोग्राफर अतुल आलाधिकारियों व संबंधित कंपनी को यह कमी बताने की बात पहले ही कर चुकी होने की बात बोलकर पल्लाझाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि इसको लेकर उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। आपसी तालमेल न होने के कारण परेशानी मरीजों को झेलनी पड़ रही है।
रोजाना होते हैं 100 से 150 एक्स-रे

बता दें कि छावनी नागरिक अस्पताल में अब 5 रेडियोग्राफर है। इस कारण सुबह के अलावा देरशाम तक रेडियोग्राफर की मौजूदगी में एक्स-रे होते हैं। जबकि रात के समय भी ऑन कॉल ड्यूटी चलती है। जबकि एक्स-रे रूम में एक ही बड़ी यानी 500 एम ए की मशीन है और एक पोर्टेब्ल मशीन। अस्पताल में रोजाना 100 से 150 तक एक्स-रे होते हैं। जबकि बड़ी मशीन में भी फाल्ट आ रहा है। कई बार तो एक एक्स-रे के साथ-साथ दो-दो बार एक्स-रे हो रहे हैं।



एक्स-रे में इस तरह की तकनीकी खराबी का उन्हें पता नहीं है, लेकिन फिर भी एक्स-रे की रेडिएशन मरीजों पर ज्यादा मार नहीं करती है। अगर कोई खराबी है तो उसे तुरंत दुरुस्त करवाया जाएगा।
डॉ. राकेश सहल, पीएमओ, छावनी नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed