{"_id":"6aad7668e5d1809f750d5be5","slug":"encroachments-removed-from-markets-goods-of-those-occupying-the-footpath-confiscated-ambala-news-c-36-1-amb1001-169785-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाजारों से हटवाया अतिक्रमण, फुटपाथ पर कब्जा करने वालों का सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाजारों से हटवाया अतिक्रमण, फुटपाथ पर कब्जा करने वालों का सामान जब्त
विज्ञापन
अंबाला कैंट में फुटबाल चौक के पास सड़क पर लगी रेहड़ियों पर कार्रवाई करती नप टीम। प्रवक्ता
अंबाला। नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रमुख सड़कों व बाजारों से अवैध कब्जे हटवाए और सामान जब्त कर लिया। इसके साथ ही खुले में गंदगी फैलाने और बिना अनुमति होर्डिंग-पोस्टर लगाने वालों को चेतावनी भी दी।
नगर परिषद की विशेष टीम ने अंबाला कैंट के रेलवे रोड, विजय रत्न चौक, राय मार्केट, सदर बाजार और कबाड़ी बाजार सहित सभी प्रमुख वाणिज्यिक इलाकों में अभियान चलाया। इस दौरान अधिकारियों ने फुटपाथ पर दुकानदारों द्वारा बाहर रखे सामान को तुरंत जब्त कर लिया। इसके साथ ही सड़क किनारे यातायात में बाधा बन रही रेहड़ियों को हटवाकर रास्ता साफ कराया गया।
कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे मुख्य सफाई निरीक्षक ने बताया कि बाजारों में बढ़ते अवैध कब्जों के कारण छावनी की मुख्य सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। फुटपाथों पर सामान रखे होने के कारण राहगीरों को पैदल चलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा सड़कों के किनारे अवैध रूप से टांगे गए पोस्टर, होर्डिंग्स और फ्लेक्स बैनर शहर की सुंदरता को बिगाड़ रहे थे, जिन्हें मौके पर ही हटा दिया गया।
विज्ञापन
रेहड़ी-फड़ी वाले केवल निर्धारित वेंडिंग जोन में ही अपनी दुकानें लगाएं। यदि कोई दोबारा फुटपाथ या सड़क किनारे अवैध रूप से सामान लगाता हुआ पाया गया, तो बिना किसी पूर्व सूचना के उसका सामान जब्त कर सख्त चालानी कार्रवाई की जाएगी।
सुनील दत्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर,अंबाला।