फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   X-ray machine will be installed in Cantonment Board Dispensary

कैंटोनमेंट बोर्ड डिस्पेंसरी में लगेगी एक्सरे मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine will be installed in Cantonment Board Dispensary
अंबाला छावनी स्थित कंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में बोर्ड अध्यक्ष, अजय वबेजा को बधाई देते हुए - फोटो : Ambala
कैंटोनमेंट बोर्ड में बनी डिस्पेंसरी में जल्द ही एक्सरे मशीन लगेगी। डिस्पेंसरी में रेडियोलॉजिस्ट की भी सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को कम कीमत पर एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध होगी। सोमवार को कैंटोनमेंट बोर्ड कार्यालय में आयोजित बैठक में 3.70 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों पर मोहर लगी। बैठक में पांच करोड़ के आय-व्यय खर्च का ब्योरा भी दिया गया।
विज्ञापन

विकास कार्यों में बोर्ड क्षेत्र के रखरखाव, सड़क, गलियां, नालियों सहित स्टाफ क्वार्टर आदि के सुधार की योजना तैयार की गई है। इस दौरान रक्षा मंत्रालय द्वारा कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला में मनोनीत किए गए सदस्य अजय बवेजा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। शपथ लेने के बाद अजय बवेजा ने गृह मंत्री अनिल विज, बोर्ड के अध्यक्ष ब्रिगेडियर आरएस मठारू व मुख्य अधिशासी अधिकारी अनुज गोयल का आभार जताया।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक समाप्त होने के उपरांत छावनी क्षेत्र के निवासियों द्वारा अजय बवेजा का फूल माला डाल कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड से तोपखाना बाजार तक रोड शो निकाला गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जसबीर सिंह जस्सी, सदर मंडल के महामंत्री बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, नीलम शर्मा पूर्व पार्षद, गगनदीप सिंह, हरसिमरन सिंह, हरीश बवेजा व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed