फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   X-ray machine in Barara is junk, waiting in Amli and Shahzadpur

Ambala News: बराड़ा में एक्स-रे मशीन खराब कबाड़, अमली और शहजादपुर में इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
X-ray machine in Barara is junk, waiting in Amli and Shahzadpur
अंबाला। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए भले ही विभाग लाख दावे कर रहा हो लेकिन अभी सीएचसी यानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुविधाओं से वंचित है।
विज्ञापन

अंबाला की बराड़ा, चौड़मस्तपुर, अमली सीएचसी में अभी तक मरीजों को एक्स-रे तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। बराड़ा में जो मशीन पड़ी है वो सालों से रखे-रखे कबाड़ हो गई है। आखिर में अब विभाग ने उस मशीन की जगह नई मशीन की डिमांड की है। इसके अलावा अमली और चौड़मस्तपुर में तो मशीन नहीं है। जबकि तीनों जगह पर कोई रेडियोग्राफर भी नहीं है।
ऐसे में मजबूरन मरीजों को मुलाना, शहजादपुर या फिर अंबाला कैंट तक दौड़ लगानी पड़ रही है। कई बार इन मशीनों की मांग भी उठ चुकी है लेकिन अभी तक इस कमी को पूरा नहीं किया गया है। दरअसल, अंबाला में एसडीएच सिटी, कैंट, नारायणढ़ के अलावा मुलाना, बराड़ा, शहजादपुर, चौड़मस्तपुर, अमली सीएचसी भी है।
विज्ञापन

कैंट, सिटी और नारायणगढ़ में अल्ट्रासाउंड की सुविधा

अंबाला छावनी, सिटी और नारायणगढ़ के नागरिक अस्पतालों में ही अल्ट्रासाउंड, बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर, हेमाटॉली एनालाइजर की सुविधा है। बाकी किसी सीएचसी में यह सुविधा नहीं है। जबकि सिटी स्कैन की सुविधा कैंट व सिटी में ही है। इन कारणों के चलते भी मरीजों का भार अंबाला कैंट, सिटी व नारायणगढ़ पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

बराड़ा, चौड़मस्तपुर और अमली सीएचसी में एक्स-रे की नई मशीनों के लिए डिमांड भेजी गई है। बराड़ा में मशीन है लेकिन वो कबाड़ हो चुकी है।


संजय, बायो मेडिकल इंजीनियर अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed