फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   X-ray facilities are in shambles due to the presence of only two radiographers, and mammography has stalled.

Ambala News: महज दो रेडियोग्राफर होने से चरमराई एक्स-रे सुविधा, मेमोग्राफी ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
X-ray facilities are in shambles due to the presence of only two radiographers, and mammography has stalled.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल में रेडियोग्राफरों की कमी से व्यवस्था चरमरा गई है। चार माह के भीतर पांच में से महज 2 रेडियोग्राफर रह गए हैं। हालात ऐसे हैं कि अस्पताल में शाम व रात के समय एक्स-रे की सुविधा ठप है। दिन के समय भी एक्स-रे का आंकड़ा आधा रह गया है। दो मशीनों से रोजाना एक्स-रे का आंकड़ा 200 तक होना चाहिए।
दो रेडियोग्राफर स्टाफ की कमी की बात बोलकर दोपहर 2 बजे ही मरीजों के कार्ड लेना बंद कर देते हैं। पांच में से दो रेडियोग्राफर अस्पताल प्रबंधन की मेहरबानी के कारण डेपुटेशन पर चल रहे हैं। वहीं एक रेडियोग्राफर अमित बच्ची से छेड़खानी के मामले में जेल जा चुका है। दो दिन पहले एक रेडियोग्राफर लंबी मेडिकल छुट्टी के बाद अब ड्यूटी पर लौटे हैं। बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन

मेमोग्राफी के लिए रेडियोग्राफर की ट्रेनिंग नहीं आ रही काम : महिलाओं के स्तन कैंसर की जांच के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों की एकमात्र मेमोग्राफी मशीन भी बिना महिला तकनीशियन के धूल फांक रही है। चार माह से कोई भी महिला ऑपरेटर की नियुक्ति न होने के कारण यह मशीन ठप पड़ी है। हालांकि रेडियोग्राफर को मशीन चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया था, वो भी स्टाफ की कमी के कारण नहीं चला रहे हैं। हालात ऐसे बन चुके हैं कि मुख्यालय से बार-बार पत्राचार के बाद अब तक इस पद के लिए कोई नियुक्ति न होने के कारण मरीजों को मजबूरन कैंट नागरिक अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ ओपीडी व अटल कैंसर केयर केंद्र की ओपीडी से मरीजों को इस जांच के लिए बाहर भेजा जा रहा है। एक तरफ महिलाएं परेशान हैं तो दूसरी तरफ विभाग की अनदेखी के कारण मशीन होने के बावजूद चंडीगढ़ पीजीआई व निजी सेंटरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। हर माह 70 से 80 महिलाओं के स्तनों की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100-120 तक सिमटा एक्स-रे का आंकड़ा : रेडियोग्राफर की कमी का सीधा असर मरीजों की संख्या पर दिख रहा है। अस्पताल में पहले रोजाना 200 व 180 एक्स-रे किए जाते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर महज 100-120 तक सिमट गई है। दर्जनों मरीजों को बिना जांच के वापस लौटना पड़ रहा है या फिर उन्हें अगले दिन की वेटिंग दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed