फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wrestling players with the help of temporary coach

Ambala News: अस्थायी कोच के सहारे कुश्ती के खिलाड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Wrestling players with the help of temporary coach
अंबाला। छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के पास बने होस्टल में ढाई साल से खिलाड़ी अस्थायी कोच के सहारे अभ्यास कर रहे हैं। छावनी में अभी तक कुश्ती का स्थायी कोच नहीं हैं। छावनी के सैनिक नगर निवासी मान सिंह पहलवान ने बताया वह वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में 15 साल से खिलाडियों को अभ्यास करा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले स्थाई कोच हुए करते थे मगर पिछले ढाई साल से स्थाई कोच नहीं है। यहां पर करीब 30 खिलाड़ी रोजाना अभ्यास करने आते हैं। यहां अकादमी में प्रशिक्षण लेने के बाद खिलाड़ी जिला स्तर और राज्य स्तर पर आयोजित कुश्ती में कई पदक भी जीत चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।
विज्ञापन


ये खिलाड़ी जीत चुके मेडल
सैनिक नगर निवासी रुस्तम पहलवान ने हरियाणा में कई मेडल जीते, इसके साथ ही उन्होंने पंचकूला में आयोजित इंटर अखाड़ा प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। जिला स्तर पर आयोजित इंटर अखाडा प्रतियोगिता में रुस्तम अंबाला कुमार बने। वहीं बब्याल के पहलवान अरविंद ने पंचकूला में इंटर स्टेट प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। बब्याल के सुच्चा सिंह पहलवान ने राज्य स्तर पर स्वर्ण पदक जीता और नेशनल में उनकी भागीदारी रही। नेकसिंह पहलवान ने हरियाणा स्टेट में मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर रहे। वहीं महिला वर्ग में रिया नैनीवाल ने इंटर कालेज प्रतियोगिता में कई मेडल जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 वर्षीय पहलवान मानसिंह ने बताया कि उन्होंने छावनी के रामबाग रोड स्थित हनुमान अखाड़ा में आठ साल की उम्र में इंटरनेशनल पहलवान राधेश्याम उर्फ रद्दा पहलवान से पहलवानी के दांवपेंच सीखे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आयोजित नेशनल में तीसरा स्थान हासिल किया। इसके बाद चंडीगढ़ में हुए ट्रायल में प्रथम आए और गुजरात में वह जम्मू एंड कश्मीर की ओर से नेशनल खेले और तीसरा स्थान पर रहे। अंबाला में कई दंगल में उन्होंने नामचीन पहलवानों को हराया। हिसार में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने जयभगवान पहलवान जो सीआरपीएफ में थे उन्हें हराया। पंजाब के पहलवान गुरध्यान सिंह को हराया। इसी प्रकार रिंका पहलवान को भी हराया। वहीं मध्यप्रदेश के ओलंपियन पहलवान कृपा शंकर से वह दिल्ली में हार गए। भिवानी में मनोज पहलवान से वह रोहतक में हार गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed