फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Workers protest in support of their demands

Ambala News: मांगों के समर्थन में श्रमिकों का धरना

Wed, 05 Mar 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Workers protest in support of their demands
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में धरने पर बैठे भवन निर्माण कामगार यूनियन के श्रमिकों को संबो​धित
अंबाला। छावनी बस स्टैंड परिसर में मंगलवार को भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा संबंघित सीटू हरियाणा की राज्य कमेटी के पदाधिकारियों और श्रमिकों ने मांगों के लिए धरना दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक चला। इस धरना प्रदर्शन में हिसार, सिरसा, जींद, महेंद्रगढ़, अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और दादरी के भवन निर्माण श्रमिकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के दौरान राज्य अध्यक्ष सुखबीर सिंह, अंबाला से राज्य कमेटी सदस्य शीतल और भिवानी से जिला प्रधान सादिक श्रम मंत्री अनिल विज से मिले और समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद श्रम मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद ही श्रमिकों के पदाधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया जाएगा।

महासचिव राममेहर सिंह ने बताया कि सरकार निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड हर रोज नई शर्तें लगाकर निर्माण मजदूरों को लाभ से वंचित कर रहा है व कल्याण बोर्ड में हजारों करोड़ रुपये जमा हैं। जबकि मजदूर भटक रहे हैं। हरियाणा सरकार ने बिना किसी छानबीन के श्रम कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण मजदूरों को एक झटके में बाहर कर दिया है। लगभग एक लाख मजदूरों के पंजीकरण को रद्द कर दिया है। 90 दिन का काम वेरिफिकेशन करवाने के नाम पर मजदूरों भारी शोषण हो रहा है। हजारों मजदूरों की कन्यादान, मृत्यु सहायता, मातृत्व, छात्रवृति आदि सुविधाओं की राशि रुकी है। इसे समय पर जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed