{"_id":"0ba36bbb13b1887ec0af739ad0f24a8b","slug":"worker-protest-on-munispal-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन
अमर उजाला अंबाला
Updated Fri, 21 Feb 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने मांगों के लिए वीरवार को कैंट स्थित नगर निगम के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया।
चेयरमैन बलजीत सिंह ने कहा कि समस्त कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया। वेतन मांगने पर उन्हें केवल आश्वासन मिलता है। इससे सभी कर्मचारियों में निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए ठेका प्रथा को समाप्त करने की घोषणा भी की थी, लेकिन अभी तक इस पर सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगर कर्मचारी अपनी मांगाें के लिए अधिकारियों से बातचीत का समय मांगते है तो वह भी उन्हें नहीं दिया जाता हैं।जो सरासर गलत है प्रशासन को चाहिए कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए। अन्यथा सफाई कर्मचारियों द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर कालीदास, मनोज कुमार, जगमाल, रमेश, शिवराम, पुरुषोत्तम, आल हरियाणा सचिव सुनील सोहता आदि मौजूद रहे।