फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Worker dies due to electrocution, case registered

करंट लगने से मजदूर की मौत, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Worker dies due to electrocution, case registered
अंबाला। करंट लगने से मजदूर की मौत के बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार दिहाड़ी-मजदूरी करने वाले 50 वर्षीय बलविंद्र सिहं उर्फ लाल चंद वासी गांव कलरेहड़ी थाना पंजोखरा के मुताबिक उसकी तीन लड़कियां और पुत्र हैं, जो सभी अविवाहित हैं। शिकायतकर्ता का पुत्र 19 वर्षीय गुरजीत उर्फ मोहित जोकि सोनू ठेकेदार वासी बलदेव नगर के पास दिहाड़ी-मजदूरी करता है। 19 जनवरी को गुरजीत उर्फ मोहित मजदूरी के लिए डिफेंस कॉलोनी एचडीएफसी बैंक के पास सोनू ठेकेदार का काम करने के लिए गया था।
विज्ञापन

वहां ऊपर से हाई वोल्टेज के तार गुजर रहे हैं। इस दौरान सोनू ठेकेदार और मकान मालिक भी वहीं पर मौजूद थे। शिकायतकर्ता का पुत्र गुरजीत करीब ढाई बजे मकान की छत पर ईंटें चढ़ा रहा था। इस दौरान उसे छत के ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज के तारों ने चपेट में ले लिया। इसके बाद उसके साथी मजदूर कृष्ण कुमार, सदानंद वासी गांव कलरेहड़ी उसे सिविल अस्पताल छावनी लेकर आए। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed