फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work to remove 33 KV power line begins

Ambala News: बिजली की 33 केवी की लाइन को हटाने का काम शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Work to remove 33 KV power line begins
अंबाला। छावनी 12 क्राॅस रोड स्थित 33 केवी सब-स्टेशन से धूलकोट 220 केवी सब-स्टेशन 20 किलो मीटर लंबी 33 केवी लाइन को हटाया जा रहा है। इस लाइन के करंट को सोमवार को बिजली निगम ने बंद कर दिया। इसके बाद लाइन को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इस कार्य को एक माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान भाजपा पार्षद व कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से छावनी के हजारों निवासियों को उनके घरों के ऊपर गुजरती हाइटेंशन 33 केवी बिजली लाइन से मुक्ति मिल सकी है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया बिजली की यह लाइन अंबाला छावनी की कई प्रमुख कालोनियों के ऊपर से गुजर रही थी और घरों के ऊपर से गुजर रही यह लाइन एक मौत की तरह मंडरा रही थी। उन्होंने बताया पूर्व में इस लाइन की वजह से कई गंभीर हादसे भी हुए हैं। कई कालोनियों में लाइन से करंट आने से लोगों की मृत्यु तक हुई जबकि कई लोग घायल हुए और लोगों का सामान तक अत्यधिक करंट आने के कारण जल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने बताया कि 33 केवी लाइन अशोक नगर, पूजा विहार, करधान, नग्गल, रामपुर, सरसेहड़ी, आजाद नगर, आनंद नगर, दयालबाग व इसके आसपास कई कालोनियों, बब्याल, बोह, डिफेंस कालोनी के अलग-अलग सेक्टरों के अलावा डिफेंस कालोनी गुरुद्वारा आदि कालोनियों के निवासियों को लाइन हटने से लाभ मिला है। इस दौरान पार्षद संजीव अत्री, सोमनाथ, सतीश धीमान, रितु शर्मा और श्याम सुंदर अरोड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed