फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work on four-storey building of Electricity Corporation begins, will be ready by March

Ambala News: बिजली निगम के चार मंजिला भवन का कार्य शुरू, मार्च तक बनकर होगा तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Work on four-storey building of Electricity Corporation begins, will be ready by March
अंबाला सिटी। शहर में रोडवेज कार्यालय के सामने बिजली निगम का चार मंजिला भवन बनना शुरू हो गया है। यह प्रोजेक्ट बीते माह पास हुआ था। भवन का कार्य मार्च तक पूरा होने की संभावना है। इस भवन के बनने से बिजली उपभोक्ता को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन


इस भवन में शहर डिविजन का कार्यकारी अभियंता कार्यालय, सब डिविजन ईस्ट, सब डिविजन वेस्ट, सब डिविजन मॉडल टाउन कार्यालय एक जगह आएंगे। यह भवन रोडवेज कार्यशाला के सामने बिजली निगम की करीब पांच कनाल चार मरले जमीन पर बन रहा है।
विज्ञापन




शहर में उपभोक्ताओं को भटकना नहीं होगा

बिजली उपभोक्ताओं को अपने बिजली संबंधित कार्यों के लिए अब शहर में एक से दूसरे कोने में भटकना नहीं पड़ेगा। उपभोक्ता और निगम के कर्मचारियों को एक ही छत के नीचे सब डिविजन से लेकर कार्यकारी अभियंता कार्यालय पर तक सभी सुविधा मिलेगी। इस भवन पर करीब पांच करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




भवन बनने से यह मिलेगी सुविधा



एक जगह सभी कार्यालय बनने से सभी सुविधाएं ही छत के नीचे मिल जाएंगी। अगर सब डिविजन अधिकारी नहीं मिलते तो उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता को भी यहीं मिल सकेंगे। बिजली संबंधित कार्य जैसे बिजली बिल शिकायत, कैश काउंटर पर बिल भरने, मीटर लगवाने और अपने कार्यों के लिए निगम अधिकारियों से भी यहीं मिल सकेंगे।




वर्जन



चार मंजिला भवन का कार्य शुरू हो गया है। यह भवन मार्च तक बनकर तैयार होने की संभावना है। भवन में एक ही जगह 4 कार्यालय बनने से उपभोक्ता और बिजली कर्मचारियों को फायदा होगा। उपभोक्ताओं को अपने कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।



सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, शहर डिविजन बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed