फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Work is going on slowly from Narayangarh Road to Mandore, the project is to be completed in March

Ambala News: नारायणगढ़ रोड से मंडौर तक कार्य चल रहा धीमा, मार्च में प्रोजेक्ट होना है पूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Work is going on slowly from Narayangarh Road to Mandore, the project is to be completed in March
अंबाला सिटी। नारायणगढ़ मोड से मंडौर तक 2.50 किलोमीटर के फोरलेन का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस रोड से बिजली के खंभे हट गए है और पेड़ भी कट जा चुके है। अब सड़क की साइड में नाला बनाने का कार्य चल रहा है, मगर यह कार्य धीमी गति से चल रहा है। पीडब्ल्यूडी बीएडआर विभाग ने मार्च तक कार्य को पूरा करना है। रोड पर दोनों साइड की सड़क बन चुकी है। बीच में डिवाइडर के लिए भी जगह छोड़ी गई है। अभी डिवाइडर को लेकर कार्य शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, इस प्रोजेक्ट पर पिछले काफी समय से कार्य चल रहा है। बीच में पेड़ कटाई और बिजली के पोल शिफ्ट न होने से कार्य लटक गया था। अब भी कार्य धीमा चल रहा है। यह रोड अंबाला से पंजोखरा होते हुए शहजादपुर व नारायणगढ़ की तरफ निकलता है। नारायणगढ़ मोड से लेकर मंडौर तक वाहनों की भीड़ ज्यादा रहती है। फोरलेन होने से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

---------

यह रोड 33 से 60 फुट तक किया जाएगा चौड़ा
इस रोड की चौड़ाई पहले करीब 33 फुट थी। फोरलेन होने के बाद यह करीब 60 फुट तक चौड़ा होगा। इस रोड के बीच में डिवाइडर भी बनेगा। साथ ही रोड की साइड में दोनों तरफ पानी निकासी के लिए नाला भी बनेगा और सड़क की साइड में इंटरलॉकिंग टाइल भी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शहर से नारायणगढ़ आने-जाने के लिए यह मुख्य रास्ता

नारायणगढ़ अंबाला जिला का कस्बा है। जिला मुख्यालय भी अंबाला शहर में है। ऐसे में लोगों को अपनी समस्या व अन्य कार्यों के लिए शहर आना पड़ता है। वहीं, अंबाला शहर से नारायणगढ़ आने-जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। इस कारण रोड पर काफी संख्या में वाहनों का दबाव रहता है। सबसे ज्यादा हालात बलदेव नगर से मंडौर गांव तक के खराब रहते हैं। इसी को देखते हुए इसे रोड को फोरलेन किए जाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया।


---------

वर्जन

नारायणगढ़ मोड से मंडौर तक अढ़ाई किलोमीटर का एरिया फोरलेन किया जा रहा है। इसको लेकर अभी सड़क की साइड में नाला बनाने व पत्थर डालने को लेकर कार्य किया जा रहा है। मार्च तक यह प्रोजेक्ट पूरा होना है।
अश्वनी कुमार, जेई, पीडब्ल्यूडी बीएडआर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed