फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women students will get Rs 500 per month after taking admission in 27 courses

27 कोर्स में दाखिला लेने पर महिला छात्रों को प्रतिमाह मिलेंगे 500 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Women students will get Rs 500 per month after taking admission in 27 courses
Women students will get Rs 500 per month after taking admission in 27 courses - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। आईटीआई में महिला छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से पहल की जा रही है। सरकार ने महिला छात्रों को विभिन्न 27 कोर्स में दाखिला लेने पर 500 रुपये प्रति माह प्रोत्साहित राशि देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस योजना के शुरू होते ही सभी महिला व अन्य आईटीआई के प्राचार्य इस योजना को गांव व शहर के युवाओं तक पहुंचाने में जुट गए हैं, जिससे कि आईटीआई में कम होते छात्राओं के रुझान को बढ़ाया जा सके। इसके अलावा सरकार की ओर से अन्य योजनाओं को छात्रों तक पहुंचाकर उन्हें लुभाने का प्रयास किया जा रहा है। जिले की आठ आईटीआई में अभी तक करीब 5200 आवेदन पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में आवेदनों के मामले में चौथे नंबर पर है शहर आईटीआई
राजकीय आईटीआई अंबाला शहर आवेदनों के मामले में इस समय प्रदेश में चौथे स्थान पर चल रही है। राजकीय आईटीआई में एनसीवीटी और एससीवीटी की कुल 3190 सीट के लिए अभी तक कुल 4 हजार 131 आवेदन आ चुके हैं। जो प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। जबकि अन्य 7 आईटीआई में करीब एक हजार आवेदन पहुंचे हैं। सरकार व प्राचार्यों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से उम्मीद जताई जा रही है कि यह संख्या धीरे-धीरे बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कोर्स में दाखिला लेने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि
टूल एंड डाई मेकर, फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रोप्लेटर, प्लंबर, वेल्डर, वेल्डर (पाइप), मेकेनिक डीजल, प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर, मेकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग, वेल्डर (फैब्रिकेशन एंड फिटिंग), वेल्डर (जीएमएडब्लयू एंड जीटीए डब्लू), मेकेनिक मोटर व्हीकल, एग्रीकल्चर मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, वेल्डर (वेल्डिंग एंड इंस्पेक्शन), मेकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, ऑपरेटर एडवांस एंड मेकेनिकल मेंटेनेंस, दैनिक मशीन टूल मेंटेनेंस, मेकेनिक टू एंड थ्री व्हीलर, सोलर टेक्नीशियन, कारपेंटर, मशीनिस्ट ग्राइंडर, शीट मेटल, वर्कर कारपेंटर में दाखिला पाने वाली सभी महिलाओं को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

सरकार की ओर से यह बेहतरीन प्रयास किया गया है। महिलाओं को 27 संकायों में दाखिला लेने पर 500 रुपये प्रति माह राशि दी जाएगी। इसके लिए दाखिला पाने वाली महिला को हरियाणा की स्थायी नागरिक होना जरूरी है। प्रत्येक तिमाही में महिला छात्र की हाजिरी कम से कम 80 प्रतिशत होनी आवश्यक है। इससे निश्चित तौर पर आईटीआई में महिला छात्रों की संख्या बढ़ेगी।
- भूपेंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed