फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women should apply for the award by December 1.

Ambala News: पुरस्कार के लिए महिलाएं एक दिसंबर तक करें आवेदन

Sun, 23 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 23 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Women should apply for the award by December 1.
अंबाला। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक महिलाएं महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 1 दिसंबर तक अपने आवेदन जमा करवा सकती हैं जो जिला कार्यक्रम अधिकारी निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग के हरियाणा के कार्यालय को 20 दिसंबर तक भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने बताया कि सुषमा स्वराज अवार्ड पुरस्कार राशि पांच लाख व प्रशस्ति पत्र, इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियों में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed