{"_id":"681d0f89e2e945481e0cee35","slug":"women-said-the-army-took-revenge-for-the-brutal-killings-in-pahalgam-ambala-news-c-36-1-amb1003-142343-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महिलाएं बोलीं, पहलगाम में हुई निर्मम हत्याओं का सेना ने लिया बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महिलाएं बोलीं, पहलगाम में हुई निर्मम हत्याओं का सेना ने लिया बदला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर आतंकवाद के कई ठिकानों को ध्वस्त किया। सेना की इस कार्रवाई से देश के लोगों में खुशी है। बीते दिनों पहलगाम में लोगों पर आतंकवादियों ने हमला कर निर्मम हत्या कर दी थी। इस वारदात के बाद देश के लोगों में काफी रोष था। सेना की ओर से ऑपेरशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में की गई कार्रवाई पर महिलाओं ने खुशी जताई और प्रतिक्रिया दी।
-- -- -- -
कोट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कदम से देश के लोगों का हौंसला ऊंचाई पर पहुंच गया है। देश के दुश्मनों को यह संदेश मिल गया है कि जो भी भारत देश की तरफ आंख उठाकर देखेंगे, उनको यही हाल होगा।
प्रीति सूद, पार्षद, वार्ड-20।
-- --
कोट्स
हमें अपनी सेना पर गर्व है। सेना ने पहलगाम और इससे पहले हुए आतंकवादी हमलों का बदला लिया। आतंकवाद को जड़ से खत्म करना चाहिए। इसको लेकर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
रेखा शर्मा, सदस्य, जिला बाल कल्याण समिति।
-- --
कोट्स
सरकार की ओर किया गया ऑपरेशन सिंदूर सराहनीय कार्य है। इस ऑपरेशन का नाम भी सोच-समझकर सिंदूर ऑपरेशन रखा गया। आतंकवादियों की ओर से किए हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। इससे उन परिवार के लोगों को भी शांति मिली होगी, जिन्होंने अपने परिजन खोए हैं।
मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।
-- -- -
कोट्स
पहलगाम में लोगों पर कायरतापूर्ण हमला किया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन का नाम सिंदूर देकर उन महिलाओं के जख्मों पर मरहम लगाने का कार्य किया है, जिन्होंने अपना सिंदूर खोया, हालांकि इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता। यह ऑपरेशन सराहनीय कार्य है।
सैलजा सचदेवा, मेयर, नगर निगम।
-- -- --
कोट्स
पहलगाम में हुई निर्मम हत्याओं का सरकार ने बदला लिया है। सरकार और हमारी सेना पर हमें गर्व है। जिन आतंकवादियों ने पहलगाम में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया। उनको भी पकड़कर कड़ी सजा देनी चाहिए, क्योंकि इस घटना ने पूरे देश को हिला दिया था।
अनीता शर्मा स्नेही, पूर्व प्राचार्या, देव समाज कॉलेज फाॅर गर्ल्स।