फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women railway employees were made aware on Women's Day in Ambala Railway Division.

Ambala News: अंबाला रेल मंडल में महिला दिवस पर महिला रेल कर्मचारियों को किया जागरूक

Tue, 10 Mar 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 10 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Women railway employees were made aware on Women's Day in Ambala Railway Division.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यशाला में सम्मानित वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भवप्रीता स
अंबाला। अंबाला मंडल कार्यालय में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न विभागों से आई महिला रेल कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अंबाला की वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त भवप्रीता सोनी ने महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कार्यस्थल पर पेश आने वाली चुनौतियों, उनसे निपटने के उपायों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और जांच की कानूनी बारीकियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस महत्वपूर्ण जानकारी से वहां उपस्थित सभी महिला कर्मचारी लाभान्वित हुईं। कार्यक्रम के दूसरे चरण में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. अजय सोयल ने भवप्रीता सोनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही मंडल की अन्य महिला रेल कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर महिला रेलकर्मियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed