फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women encouraged to vote

महिलाओं ने वोट देने के लिए बढ़ाया उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Women encouraged to vote
ग्रामीण क्षेत्र में अकसर देखा जाता है कि महिलाएं चुनाव के बारे में ज्यादा जागरूक नहीं होती। इसलिए वह मतदान करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाती। इसी संदर्भ में जागरूक महिलाओं ने जिले भर की गांव की महिलाओं को प्रेरित किया है। महिलाओं का कहना है कि वह अपने वोट की कीमत को समझें, खुद मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। चुनाव को उत्सव की तरह मनाएं। क्योंकि महिलाओं की चुनाव में बहुत अधिक भूमिका होती है। ऐसे में अगर महिलाएं ही अपनी भूमिका से पीछे हट जाएंगी तो उसका कुछ अलग ही परिणाम नतीजों में दिखाई देगा।
विज्ञापन

मैं पहली बार मतदान करूंगी। मतदान के दिन पूरे उत्साह से मतदान करूंगी। महिलाओं को आगे बढ़कर अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए। हम सभी को अपने मत का अधिकार है।
विज्ञापन

- ईशा देवी।
मतदान को हमें उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। चुनावों में मतदान करने में महिलाएं अहम रोल निभाती हैं। यह सोचकर मतदान करने जाएं। हमेशा निष्पक्ष रूप से मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता।
वोट के महत्व को समझने की जरूरत है। हम त्योहार की तैयारी बहुत पहले से करते हैं। चुनाव भी एक उत्सव होता है, इस उत्सव की भी तैयारी करें। लोगों को मतदान के लिए जागरूक करें। अपने मताधिकार को समझें।

- सुषमा।
महिलाओं को एक-एक वोट की कीमत को समझने की जरूरत है। पहले मतदान फिर जलपान के फार्मूले को हर घर में लागू करना होगा। तभी महिलाएं अपने एजेंडे के मुताबिक चुनावों में मतदान कर पाएंगी।
- सन्नी रानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed