फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Women are not safe at the One Stop Centre at night, there is also a shortage of staff.

Ambala News: वन स्टॉप सेंटर पर रात्रि में महिलाएं नहीं सुरक्षित, स्टाफ की भी कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Women are not safe at the One Stop Centre at night, there is also a shortage of staff.
अंबाला सिटी। बादशाही बाग गुरुद्वारा के समीप संचालित वन स्टॉप सेंटर पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा चुनौती बन गई है। यहां अत्याचार और विभिन्न मामलों से पीड़ित महिलाएं शरण लेती हैं। इस सेंटर पर 24 घंटे के लिए सुरक्षा कर्मी नहीं है। दिन के समय में तो कुछ समय पहले से सुरक्षा कर्मी लगा दिया गया है, मगर रात्रि के समय में महिला की सुरक्षा किसी चुनौती से कम नहीं है। शुक्रवार को दिशा कमेटी की बैठक में इस बात को खुद महिला एंव बाल विकास अधिकारी ने बयां किया। उन्होंने सांसद वरुण चौधरी से निवेदन किया कि वह आदेश कर पुलिस बंदोबस्त रात्रि में भी कराएं। इस पर मौके पर मौजूद डीएसपी ने स्थाई तौर पर सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




पिछले माह 15 महिलाएं पहुंचीं

फरवरी माह में ही 15 पीड़ित महिलाओं ने यहा शरण ली है, जिससे केंद्र की जिम्मेदारी बढ़ गई है। केवल सुरक्षा ही नहीं, बल्कि केंद्र में कई पदों पर स्टाफ भी नहीं है। प्रताड़ना झेलकर आने वाली महिलाओं को काउंसलर तक स्थायी तौर पर नहीं मिल पा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग अपने स्तर पर काउंसलर का प्रबंध करता है। वहीं दूसरी तरफ लीगल मदद के लिए भी एक पद खाली पड़ा है। उसे भी अभी तक भरा नहीं जा सका है। इस पर सांसद ने समिति के माध्यम से उपायुक्त को पत्र लिखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed