फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman's purse stolen in Garib Rath Express from Muzaffarpur to Ludhiana

Ambala News: मुजफ्फरपुर से लुधियाना जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला का पर्स चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Woman's purse stolen in Garib Rath Express from Muzaffarpur to Ludhiana
अंबाला। मुजफ्फरपुर से लुधियाना जा रही ट्रेन नंबर 12203 गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री का कीमती सामान और नकदी से भरा पर्स चोरी हो गया। पीड़िता की शिकायत पर अंबाला कैंट जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुधियाना निवासी साजिदा ने बताया कि अपने परिवार के साथ कोच नंबर जी-11 में सीट नंबर 79 और 80 पर सफर कर रही थीं। 23 दिसंबर 2025 की सुबह करीब सात बजे जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन के आसपास थी, तब उन्हें पता चला कि उनका लेडीज पर्स गायब है। पर्स में मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, चांदी की एक जोड़ी पायल, एक चांदी की अंगूठी और करीब चार हजार रुपये की नकदी थी। पीड़िता ने पहले इस घटना की सूचना लुधियाना रेलवे पुलिस को दी थी, चूंकि घटना अंबाला कैंट के अधिकार क्षेत्र के पास हुई थी, इसलिए वहां से मिली शिकायत के आधार पर अब अंबाला कैंट जीआरपी जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी हरीश कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश एएसआई कर्ण सिंह को सौंपी गई है। पुलिस ट्रेन में लगे सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों के रिकॉर्ड खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed