फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman working at Barista Cafe goes missing

Ambala News: बरिस्ता कैफे में काम करने वाली महिला लापता

Tue, 23 Dec 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 23 Dec 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Woman working at Barista Cafe goes missing
अंबाला। जग्गी सिटी सेंटर स्थित बरिस्ता कैफे से काम पर गई एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला के पति ने थाना बलदेव नगर में शिकायत देकर कैफे के मैनेजर पर शक जताया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी राजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में किरणा देवी से हुई थी। उनका एक बेटा है। पत्नी पिछले करीब दो माह से जग्गी सिटी सेंटर स्थित बरिस्ता कैफे में काम कर रही थी। 21 दिसंबर को पत्नी रोजाना की तरह ड्यूटी पर गई थी। दोपहर में पत्नी का फोन बंद आ रहा था। जब वह कैफे पर पहुंचे तो पता चला कि पत्नी काम पर नहीं आई थी। दोपहर 12 बजे कैफे के मैनेजर से 1500 रुपये की राशि एडवांस लेकर छुट्टी ली। पति का आरोप है कि कैफे के मैनेजर आदित्य भी उसी दिन ड्यूटी से अकेला चला गया था। पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी मैनेजर आदित्य के साथ कहीं बिना बताए चली गई है। पुलिस ने कैफे के स्टाफ सहित मैनेजर का नंबर लेकर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed