फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman went on sewing work, jewelery and cash stolen from home

सिलाई के काम पर गई महिला, घर से जेवर और नकदी चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Woman went on sewing work, jewelery and cash stolen from home
अंबाला। छावनी के बीडी फ्लोर मिल स्थित कालोनी में चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़कर जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। बताया जाता है कि महिला व उसका पति अपने काम पर गए थे। शाम को जब महिला घर पहुंची तो चोरी के बारे में पता चला। महिला की शिकायत पर महेश नगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुसुम जैन ने बताया कि वह बीडी फ्लोर मिल स्थित न्यू शालीमार बाग में रहती है और सदर बाजार में सिलाई का काम करती है। शिकायतकर्ता का पति साइंस मार्केट में चाय का काम करता है। सोमवार की सुबह वह अपने सिलाई के काम पर चली गई थी। इसके बाद उसके पति ने घर के गेट पर ताला लगाया और काम पर चले गये। शाम को वह जब अपने काम से घर वापस पहुंची तो देखा कि गेट पर ताला टूटा हुआ है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है। कमरे में रखा बेड खुला पड़ा है और उसमें रखी चार अंगूठी, एक सोने की चेन और 12 हजार रुपये गायब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed