{"_id":"671227c1b24a2025e7091fef","slug":"woman-was-attacked-with-sharp-weapon-and-an-attempt-was-made-to-snatch-her-purse-in-ambala-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: अंबाला में महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर पर्स छीनने का प्रयास, हमलावर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: अंबाला में महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर पर्स छीनने का प्रयास, हमलावर गिरफ्तार
Fri, 18 Oct 2024 02:47 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:47 PM IST
सार
घायल महिला को तुरंत छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
त्योहारों का मौसम आते ही अंबाला में चोरी और छीना-झपटी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे, छावनी के रेलवे रोड पर एक बदमाश ने काम पर जा रही महिला उषा पर तेजधार हथियार से हमला कर पर्स छीनने की कोशिश की। हालांकि, बदमाश अपने इरादे में सफल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
जिसके बाद हमलावर ने उसके पीठ पर चाकूनुमा हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान महिला के चिल्लाने पर वहां मौजूद सफाई कर्मचारियों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी और हमलावर का पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर डायल 112 पर पुलिस को बुलाया गया, जिन्होंने हमलावर को हिरासत में ले लिया। घायल महिला को तुरंत छावनी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हमलावर से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन