{"_id":"2c38853cbaa141ee875d84e4201c9e20","slug":"woman-thana-built-in-police-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिटी पुलिस लाइन में बनेगा महिला थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिटी पुलिस लाइन में बनेगा महिला थाना
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
Updated Tue, 02 Jun 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को अब अपनी शिकायत लेकर पुरुष जवानों की तैनाती वाले सामान्य थानों में भटकना नहीं पड़ेगा, न ही इसी वजह से अपनी शिकायत का दबाना पड़ेगा।
क्योंकि अब महिलाओं के लिए जिले में एक महिला थाना खुलने वाला है। जिसमें संतरी से लेकर अफसर तक पुलिस की महिला कर्मचारी ही तैनात होंगी।
यहां थाने में महिलाओं की सारी बात आराम से सुनी जाएगी और यहां कामकाज भी सामान्य थानों की तरह ही होगा। इस महिला थाने को बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसके लिए अंबाला सिटी पुलिस लाइन में एक भवन को चिन्हित किया गया है।
इस भवन में अभी तक पुलिस स्टाफ काम करता है, मगर उन्हें कहीं और शिफ्ट करके इस पूरे भवन को महिला थाना बना दिया जाएगा। इस भवन में फिलहाल पंद्रह कमरे मौजूद हैं। पुलिस अफसरों की माने तो अगस्त के अंत तक इस थाने को शुरू किया जाना है।
थाने में महिला रिसेप्शन भी होगी
महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर महिला थाने में स्पेशल महिला स्टाफ की तैनाती की जाएगी। जिसमें एक डीएसपी रैंक की अधिकारी, महिला एसएचओ और अन्य महिला स्टाफ की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
इसके साथ ही महिला थाना में महिला व पुुरुष को बंद करने के लिए हवालात, एमएचसी रूम, कंट्रोल रूम, मालखाना, पुलिस स्टाफ के आराम करने के लिए बैरक, महिला रिसेप्शन की सुविधा भी होगी।
अभी महिलाओं को ये आती है दिक्कतें
- पुरुष जवानों की तैनाती वाले थानों में महिलाएं, युवतियां व किशोरियां जाने से कतराती है
- यदि मजबूरन उन्हें सामान्य थानों में जाना पड़ जाए तो युवतियां, महिलाएं, किशोरियों असहज महसूस करती है
- सामान्य थानों में पुरुष स्टाफ के व्यवहार को भी महिलाएं आसानी से एडजस्ट नहीं कर पाती
- कई बार तो महिलाएं सामान्य थाने में जाने से कतराते हुए शिकायत ही दबाकर बैठ जाती है
- रात के समय तो सामान्य थानों में जाने से महिलाएं पूरी तरह कतराती है
बिल्डिंग को अपग्रेड कर पुलिस लाइन में जिला का महिला थाना बनाने का काम जल्द शुरु किया जाएगा। बिल्डिंग अपग्रेड को लेकर प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। अगस्त माह के अंत तक महिला थाना शुरु होने के आसार है।
कुलदीप, एसडीओ, हरियाणा पुलिस आवास निगम