फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman raped on pretext of marriage, FIR lodged on complaint

Ambala News: शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Woman raped on pretext of marriage, FIR lodged on complaint
अंबाला सिटी। महिला को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर इलाके के एक डिपो संचालक के खिलाफ दुष्कर्म की संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। नामजद आरोपी की पहचान विक्रम राणा के रूप में हुई है, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़ित महिला का आरोप है कि डिपो संचालक विक्रम राणा ने उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया था। आरोपी शादी का वादा करके लंबे समय से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। पीड़िता ने जब भी उस पर शादी करने का दबाव बनाया, वह कोई न कोई बहाना बनाकर टालता रहा। आरोप है कि अब डिपो संचालक ने पीड़िता से शादी करने से साफ इंकार कर दिया और उसे धोखा दिया। अंबाला सिटी थाना प्रभारी सुरेश का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed