फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman missing after HIV report comes positive

Ambala News: एचआइवी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर महिला लापता

Thu, 12 Oct 2023 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 12 Oct 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Woman missing after HIV report comes positive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। दूसरी शादी के बाद छावनी निवासी महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला आया है। बताया जाता है कि कुछ दिन पहले महिला की एचआइवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इससे वह तनाव में चल रही थी। महिला के पास नौ साल की बच्ची भी है। थाना कैंट पुलिस ने महिला की बहन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच उसकी तलाश शुरू कर दी है।
थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में छावनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी बड़ी बहन की उम्र 38 वर्ष है, और उसकी बहन की शादी अमृतसर में हुई थी। पति की मृत्यु के बाद वह अपनी बहन के पास रह रही थी। छह महीने उसकी बहन की दूसरी शादी छावनी के निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार सितंबर में उसकी बहन अपने मायके आ गई थी। उसके पास एक लड़की भी है। पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रही थी। कुछ दिन पहले उसकी बहन को पता चला कि उसे एचआइवी संक्रमित है। इसके बाद से वह चिंता में रहने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अक्तूबर की सुबह किसी को बताए बिना ही वह घर से कहीं चली गई। इसके बाद से ही परिजन ने महिला की तलाश की, लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इसके बाद बहन ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि महिला की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed