{"_id":"60c7afd18ebc3e55e855e21b","slug":"woman-hangs-herself-in-ambala-ambala-news-knl7317847","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पशुओं के बाड़े में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पशुओं के बाड़े में लगाया फंदा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। पति से बहस के बाद 24 साल की ज्योति ने सोमवार की दोपहर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर यह घटना सिंघावाला गांव में हुई। वह मकान मालिक के पशुओं को चारा डालने के बहाने निकली थी। जब काफी देर बाद भी नहीं आई तो पति डुलमुल गोप ने जाकर देखा तो वह वहां फंदे से झूल रही थी। थाना सदर पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पश्चिम बंगाल में रहने वाले मृतका के परिवार को सूचना भेज दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार डुलमुल गोप की सात माह पहले ज्योति के साथ शादी हुई थी। किराए के घर में रहने वाले दंपति मेहनत-मजदूरी करते थे। डुलमुल गोप के अनुसार रविवार की रात किसी बात हम दोनों में थोड़ी तकरार हो गई थी। उसके बाद मनमुुटाव दूर हो गया था। हम आराम से सो गए थे। सुबह ज्योति परेशान दिख रही थी। मुझे भी काम पर नहीं जाने दिया।
वह सोमवार की दोपहर दो बजे मकान मालिक के पशुओं को चारा डालने गई थी। थोड़ी देर बाद जाकर देखा तो वह पशुओं के कमरे की छत पर झूलती मिली। उसके गले में चुन्नी बंधी थी। एएसआई अमर सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में लगता है कि रात का झगड़ा ज्योति के मन में घर कर गया, उसी कारण उसने यह कदम उठाया। परिवार के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।