फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman found murdered with bricks crushing her face and head; body found half-naked

Ambala News: ईंटों से महिला का चेहरा और सिर कुचलकर हत्या, अर्धनग्न हालत में मिला शव

Sun, 04 Jan 2026 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 04 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Woman found murdered with bricks crushing her face and head; body found half-naked
पानीपत। घटना स्थल पर पड़ा खून। संवाद
इसराना (पानीपत)। थाना इसराना क्षेत्र के भाऊपुर गांव के जंगल में शुक्रवार रात को 35 वर्षीय एक महिला का सिर और चेहरे को ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। महिला का अर्धनग्न शव गेहूं के खेत में पड़ा मिला। पैर में साड़ी बांधकर शव को 50 मीटर दूर तक घसीटकर गेहूं के खेत में फेंका गया। आरोपियों ने शव को जलाकर पहचान छिपाने का भी प्रयास किया। घटना स्थल पर कोठरे में एक बैग शराब का अध्धा, तीन गिलास और कोल्डड्रिंक की बोतल भी मिली हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शराब पीने के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के साथ दुष्कर्म होने की भी आशंका है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। थाना इसराना पुलिस ने शव जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

कारद गांव के सरपंच प्रतिनिधि संदीप ने शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब पुलिस को सूचना दी कि भाऊपुर गांव के जंगल में गेहूं के खेत में एक महिला का खून से लथपथ अर्ध नग्न शव पड़ा है। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे। थाना इसराना पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। महिला के सिर और चेहरे पर चोट के कई निशान थे। महिला की साड़ी उसके पैरों में बंधी हुई थी। डीएसपी आत्माराम और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल पर गहनता से छानबीन की। जहां शव पड़ा था उससे करीब 50 मीटर की दूरी पर ट्यूबवेल का एक कोठरा है। यहां पर शराब और कोल्डड्रिंक की खाली बोतल, तीन गिलास और नमकीन के कुछ पैकेट मिले हैं, इससे अंदाजा लगाया है कि हत्यारोपियों ने पहले शराब पार्टी की, इसके बाद किसी बात पर विवाद होने पर महिला की ईंटों से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना स्थल पर खून भी पड़ा मिला, इसके बाद आरोपियों ने महिला के एक पैर में साड़ी बांधकर शव को 50 मीटर दूरी तक घसीटकर खेत में मेढ़ के साथ फेंक दिया। प्रथम दृष्टया में महिला के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


शव की नहीं हुई शिनाख्त
पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। महिला देखने में प्रवासी लग रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में महिला की जानकारी की है, लेकिन उसकी कोई शिनाख्त नहीं हो सकी। जिस कारण पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक से अधिक हैं हत्यारोपी, शव जलाने का भी किया प्रयास
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी एक से अधिक हैं। घटना स्थल से पुलिस ने शराब का अध्धा, पैप्सी की बोतल, पानी की बोतल और तीन गिलास बरामद किए हैं। बोतल में कुछ शराब बची हुई थी, वहीं जिस तरीके से शव को घसीटा गया है उससे भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात में दो से तीन लोग शामिल हो सकते हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपियों ने शव को जलाने का भी प्रयास किया है। महिला की साड़ी में आग लगाई गई थी, लेकिन आग नहीं जली तो शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। पुलिस आसपास के पूरे क्षेत्र में गहनता से छानबीन कर रही है।


भाऊपुर गांव में महिला की हत्या कर शव को गेहूं के खेत में फेंका गया है। महिला के शव की शिनाख्त करने का भी प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही वारदात को खुलासा किया जाएगा।
-महिपाल सिंह, प्रभारी थाना इसराना।

पानीपत। घटना स्थल पर पड़ा खून। संवाद

पानीपत। घटना स्थल पर पड़ा खून। संवाद

पानीपत। घटना स्थल पर पड़ा खून। संवाद

पानीपत। घटना स्थल पर पड़ा खून। संवाद

पानीपत। घटना स्थल पर पड़ा खून। संवाद

पानीपत। घटना स्थल पर पड़ा खून। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed