फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Ambala

Ambala: सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत; पति सहित ससुराल पक्ष के छह नामजद, रिपोर्ट से होगा खुलासा

Tue, 12 Sep 2023 12:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 12 Sep 2023 12:37 PM IST
सार

कुरुक्षेत्र के अजराना गांव निवासी गोपाल राम ने बताया कि बहन आशा रानी कि शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 2010 में बिहटा निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आशा रानी के साथ ससुराल ने झगड़ा करना शुरु कर दिया था।

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Ambala
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के बिहटा गांव में महिला की मायके में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर ही साजिश के तहत हत्या करने के आरोप लगाए है। उनका कहना है कि पहले भी कई बार ससुराल पक्ष वाले झगड़ा कर चुके हैं और पंचायते भी हो चुकी है। सोमवार को सूचना मिली कि बीमारी के चलते मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के भाई गोपाल की शिकायत पर संजीव कुमार, रजत कुमार, महिंद्रो देवी, फग्गू राम, गोल्डी, रामपाल पर हत्या व 120-बी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन


फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉक्टरों से करवाया जाएगा पोस्टमार्टम
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र के अजराना गांव निवासी गोपाल राम ने बताया कि बहन आशा रानी कि शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 2010 में बिहटा निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आशा रानी के साथ संजीव कुमार व संजीव का भाई रजत कुमार, ससुर फग्गु राम, सास महिंद्रों देवी ने झगड़ा करना शुरु कर दिया था। इनके लड़ाई झगडे़ में संजीव की मासी लड़का गोल्डी भी शामिल रहता था। आरोप लगाया कि 2022 में गोल्डी ने बहन के सिर मे डंडा मारकर सिर फाड़ दिया था। ससुराल पक्ष वाले कई बार मारपीट व झगड़ा करते थे और मानसिक रूप से परेशान भी करते थे।
विज्ञापन


इसको लेकर पंचायत भी हुई लेकिन फिर भी कोई असर नहीं दिखा। आरोप लगे हैं कि 11 सितंबर को सुबह 5-6 बजे के करीब बहन आशा रानी को आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों ने साजिश करके जान से मार दिया। मारने के बाद लगभग 10 बजकर 30 मिनट पर रजत कुमार ने भाई सोनू के पास फोन किया कि आप कुछ लोगों के साथ गांव बिहटा में आ जाओ और बहन बीमार हो गई। चाचा का लड़का सुनील व राजेश कुमार सहित अन्य परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे तो बहन का शव बरामदे में पड़ा था। पहले तो ससुराल पक्ष के लोग कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। आखिर में थाने जाकर पूरे मामले की सूचना दी।जबकि ससुराल पक्ष वाले मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed