फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman died in road accident

Ambala News: सड़क हादसे में महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman died in road accident
अंबाला। गांधी मैदान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने ईएमटी फार्मासिस्ट की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना कैंट पुलिस को दी शिकायत में बब्याल किस्मत नगर निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि वह अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल की एंबुलेंस पर ईएमटी फार्मासिस्ट की नौकरी करता है। बुधवार की सुबह करीब पांच बजे उसे अंबाला कंट्रोल नंबर से सूचना मिली कि एलआईसी कार्यालय के सामने सड़क पर गांधी ग्राउंड के पास एक एक्सीडेंट हो गया है। वह तुरंत एंबुलेंस लेकर पहुंचें और घायल महिला को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। जांच अधिकारी गुरमेल सिंह ने बताया कि मृतक महिला की दाहिनी बाजू पर राजकुमार रानी लिखा हुआ है। शव को पहचान के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed