फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   woman died during operation ?for contaception

नलबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Wed, 19 Aug 2015 01:07 AM IST
अंबाला ब्यूूराो
अंबाला ब्यूूराो Updated Wed, 19 Aug 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

परिवार नियोजन के तहत आपरेशन करवाने सिविल अस्पताल में आई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत पर भड़के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया, जबकि चिकित्सकों ने किसी भी प्रकार की लापरवाही से इंकार किया है। फिलहाल प्रशासन ने जहां अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया, वहीं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर जुट गए हैं। 

 खेड़की जट्टान गांव की एक महिला मंगलवार को आशा वर्कर के साथ सामान्य अस्पताल में नलबंदी के आपरेशन हेतु आई थी। बताया जाता है कि आपरेशन से पहले होने वाले सभी टेस्ट भी किए गए थे। जब उसे आप्रेशन हेतू थियेटर में ले जाया गया, तो इसी बीच उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर आ जुटे महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा करना शुरु कर दिया। महिला की सास राम प्यारी व जेठानी प्रवीन कौर तथा अन्य का कहना है कि महिला की मौत डाक्टरों की लापरवाही से हुई है। वहीं दूसरी तरफ चिकित्सकों का कहना है कि आपरेशन शुरु होने से पहले ही महिला की मौत हो गई।

उधर, अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को दो अन्य महिलाओं के नलबंदी के आपरेशन इन्हीं डाक्टरों द्वारा किए गए हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस बारे में महिला की सास रामप्यारी द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। 

विज्ञापन

महिला की मौत के मामले में डाक्टरों का पैनल बनाया गया है, जो शव का पोस्टमार्टम कर अपनी रिपोर्ट देगा। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। फिलहाल महिला की सास द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है।

-डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed