नलबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार नियोजन के तहत आपरेशन करवाने सिविल अस्पताल में आई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत पर भड़के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा खड़ा कर दिया, जबकि चिकित्सकों ने किसी भी प्रकार की लापरवाही से इंकार किया है। फिलहाल प्रशासन ने जहां अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया, वहीं स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर जुट गए हैं।
खेड़की जट्टान गांव की एक महिला मंगलवार को आशा वर्कर के साथ सामान्य अस्पताल में नलबंदी के आपरेशन हेतु आई थी। बताया जाता है कि आपरेशन से पहले होने वाले सभी टेस्ट भी किए गए थे। जब उसे आप्रेशन हेतू थियेटर में ले जाया गया, तो इसी बीच उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर लगते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। मौके पर आ जुटे महिला के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा कर हंगामा करना शुरु कर दिया। महिला की सास राम प्यारी व जेठानी प्रवीन कौर तथा अन्य का कहना है कि महिला की मौत डाक्टरों की लापरवाही से हुई है। वहीं दूसरी तरफ चिकित्सकों का कहना है कि आपरेशन शुरु होने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
उधर, अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार मंगलवार को दो अन्य महिलाओं के नलबंदी के आपरेशन इन्हीं डाक्टरों द्वारा किए गए हैं जो पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस बारे में महिला की सास रामप्यारी द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है।
महिला की मौत के मामले में डाक्टरों का पैनल बनाया गया है, जो शव का पोस्टमार्टम कर अपनी रिपोर्ट देगा। इस रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी। फिलहाल महिला की सास द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई है। -डॉ. विनोद गुप्ता, सीएमओ, अंबाला