फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Woman constable suspended for demanding bribe

रिश्वत मांगने की आरोपी महिला हवलदार निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman constable suspended for demanding bribe
अंबाला-नारायणगढ़। झूठे केस से बचाने के लिए पीड़ित युवक के परिजनों से 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में नामजद हुई नारायणगढ़ महिला थाना हवलदार रजनी शर्मा पर विभागीय गाज गिर गई। उन्हें निलंबित कर दिया गया है। महिला हवलदार रजनी शर्मा पर बुधवार देर रात भ्रष्टाचार की धारा 7 के तहत यह केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने इस मामले में गृहमंत्री अनिल विज, मुख्यमंत्री, डीजीपी, उपायुक्त अंबाला सहित एसपी अंबाला व अन्य को लिखित शिकायत के साथ ऑडियो भी भेजी थी। इस ऑडियो में महिला हवलदार डीएसपी रीडर को भी इसमें से दो हजार रुपये देने की भी बात कह रही हैं। एक सप्ताह के भीतर नारायणगढ़ महिला थाना की तीन महिला कर्मचारियों जिनमें इंस्पेक्टर सतविंद्र कौर, सब इंस्पेक्टर रजिवंद्र कौर और अब रजनी शर्मा शामिल हैं पर कार्रवाई हुई है। एसपी हामिद अख्तर ने बताया कि महिला हवलदार रजनी को निलंबित कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन

यह दी गई है अधिकारियों और मंत्रियों को शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में शिवालिक कॉलोनी निवासी जरनैलो पत्नी अमरनाथ ने बताया था कि उसकी पुत्रवधू ने उसके बेटे रमेश के खिलाफ एक शिकायत महिला थाना नारायणगढ़ में दी थी। इस मामले में महिला थाना नारायणगढ़ में कार्यरत रजनी शर्मा ने उसे बहुत ज्यादा डराया धमकाया। रजनी शर्मा ने इस मामले में उसके अपाहिज पति अमरनाथ (जो कि चलने फिरने से भी लाचार हैं), उसे और उसके बेटे को जेल भेजने की धमकियां दी थी। उससे तीन अलग-अलग हिस्सों में रिश्वत दिलवाई। इसमें पहले 1000 रुपये लिए, उसके बाद 14 हजार रुपये रिश्वत और बाद में 11 हजार रिश्वत ली गई। इसके अलावा रजनी शर्मा ने एक अन्य व्यक्ति जिसका नाम उसे नहीं पता उसे डीएसपी नारायणगढ़ का रीडर कहके मिलवाया था को भी अलग से 2 हजार रुपये दिलवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधड़ने लगी परतें, एक के बाद एक मामले आ रहे सामने
पीड़ित महिला ने गृहमंत्री व मुख्यमंत्री और एसपी को दी शिकायत बताया कि हमें न्याय की उम्मीद नहीं थी लेकिन हाल ही में दुष्कर्म के एक मामले में शिकायत बदलने पर एसएचओ सतविंद्र कौर और सब इंस्पेक्टर रजविंद्र कौर के ऊपर केस दर्ज होने के बाद हमें भी न्याय की उम्मीद जगी है। महिला थाना प्रभारी के निलंबित और सब इंस्पेक्टर पर केस दर्ज होने के बाद अब इस थाने में हुए गलत कार्यों की परतें उधड़ने लगी हैं। बताया जा रहा है कि अभी कुछ अन्य पर भी गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed