फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wires worth Rs 3 lakh stolen from tubewells of 26 farmers

26 किसानों के ट्यूबवेल से तीन लाख रुपये के तार चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wires worth Rs 3 lakh stolen from tubewells of 26 farmers
शनिवार रात केबल चोरों ने उपलाना गांव में 26 किसानों के ट्यूबवेलों से तीन लाख रुपये के केबल और अन्य सामान साफ कर लिया। चोर महुआखेड़ी के एक किसान को नजर आ गए। किसान ने ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना पर गांव महुआखेड़ी के ग्रामीणों ने खेतों से दो लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सीआईए की टीम और पुलिस संयुक्त रूप से आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। दूसरी तरफ उपलाना में हुई केबल चोरियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। किसान सोमनाथ ने बताया कि उनके दो ट्यूबवेल हैं। शनिवार रात को खेतों में काम कर वह अपने घर चला गया था। किसान रविवार सुबह जब खेतों में पहुंचा तो देखा कि दोनों ट्यूबवेल से करीब 20 फुट तांबे की तार, ग्रीप व स्टार्टर चोरी हो गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार साथ लगते खेतों से रामगढ़ निवासी किसान प्रवीन कुमार, सतीश कुमार, कर्म सिंह, सतीश, साहब सिंह, सरकारी ट्यूबवेल रामगढ़, झाडुमाजरा के किसान तरसेम और कर्मसिंह, उपलाना निवासी किसान रामसिंह, सुरेश कुमार, जय कुमार, जय सिंह, संजीव, रिंकू, पवन कुमार, सुरेश कुमार, पवन, राज कुमार, सतबीर, रोहित, रामेश्वर, बंता राम, राज कुमार और रामकुमार के ट्यूबवेल से भी कई मीटर केबल, स्टार्टर और ग्रीपों को चोरी किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि स्टार्टर की कीमत करीब पांच हजार रुपये है। वहीं एक ग्रीप की कीमत 1500 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल चोरी हुए सामान की कीमत प्रत्येक किसान ने लगभग 15 हजार बताई है। चोरी की वजह से 26 किसानों को लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कलालटी चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि गांव उपलाना में हुई केबल चोरी के मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। उपलाना के पास लगते गांव महुआखेड़ी से दो युवक पकड़े गए हैं, इनसे पूछताछ जारी है। मामले में सीआईए टीम व पुलिस संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed