फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wire thieves active in the area, wires cut from tube wells

Ambala News: क्षेत्र में तार चोर सक्रिय, ट्यूबवेल से काटी तार

Fri, 24 Oct 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 24 Oct 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Wire thieves active in the area, wires cut from tube wells
बराड़ा के अधोया गांव के ट्यूबवेल में हुई चोरी के बाद मौके पर पहुंच जांच करती डायल 112 की टीम। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। क्षेत्र में इन दिनों तार चोर काफी सक्रिय है, इसका खामियाजा यहां के किसान भुगत रहे हैं। चोर खेतों में बने ट्यूबवेल से केबल तार चोरी कर रहे हैं। ऐसी ही एक घटना अधोया गांव में बीती रात हुई। अधोया के सरपंच प्रतिनिधि नंबरदार कैलाश ने बताया कि अधोया-थाना छप्पर मार्ग पर उनकी जमीन है, इसमें ट्यूबवेल लगाया हुआ है। बुधवार सांय उनका नौकर ट्यूबवेल को ताला लगाकर गया था। बृहस्पतिवार को नौकर जब ट्यूबवेल पर पहुंचा तो देखा दरवाजे का ताला टूटा था। उसने तुरंत कैलाश नंबरदार को सूचना दी। कैलाश ने बताया कि वह मौके पर पहुंचे तो देखा चोर ट्यूबवेल की तार काटकर ले गए और स्टार्टर समेत अन्य सामान भी चोरी कर लिया। स्टार्टर का सारा तेल ट्यूबवेल में बिखरा हुआ था। कैलाश ने बताया, यह ट्यूबवेल सड़क के बिल्कुल पास है और सड़क से पुलिस भी गश्त करती रहती है, लेकिन फिर भी चोर घटना को अंजाम दे गए।

पहले दारू पी, फिर चोरी की
ट्यूबवेल के पास दारू और खारे की बोतल के अलावा दो डिस्पोजल गिलास भी मिले थे। इसके अलावा वहां मिले लिफाफे से प्रतीत हो रहा था कि चोर इसमें खाने का सामान लेकर आए थे। कैलाश ने बताया कि सारा सामान देखकर प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने पहले यहां बैठकर शराब पी और इसके बाद वह सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने इस संबंध में डायल 112 को सूचना दी। इस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। कैलाश ने बताया कि ट्यूबवेल से तार चोरी की घटनाएं क्षेत्र में होती रहती हैं।
विज्ञापन



अभी इस संबंध में हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद जांच की जाएगी।
धर्मवीर कौशिक, एसएचओ बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed