{"_id":"57a78a9a4f1c1b8f3a2ba6b5","slug":"will-free-style-wrestling-in-gurgaon-ambala-khali-viz","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव में होगी फ्री स्टाइल रेसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव में होगी फ्री स्टाइल रेसलिंग
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खली का स्वागत करते स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन्होंने देहरादून की रिंग में धोखे से मुझे मारा था, उन्हें वैसे तो मैं अगली फाइट में हरा चुका था, लेकिन खली का बदला अभी पूरा नहीं हुआ है, वे गुरुग्राम में आयोजित होने वाली फाइट में फिर से उन्हें पीटकर अपना बदला पूरा करेंगे। ये सब रिंग की बातें हैं, इसका हिसाब-किताब रिंग में ही पूरा किया जाएगा’।
अपने विरोधी रेसलरों को धूल चटाना का ये जज्बा इंडियन रेसलर दि ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा के जहन में अभी भी है। उल्लेखनीय है कि इसी साल उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हुई फ्री स्टाइल रेसलिंग में रेसलर ब्रॉडी स्टील, माइक नाक्स, अपोलो लियोन ने मिलकर रिंग में दि ग्रेट खली पर हमला बोल दिया था और उसे बुरी तरह से पीटा था।
खली को इमरजेंसी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। लेकिन खली देहरादून में अपनी इंजरी से लौटे और उन्होंने विरोधियों को हराकर अपनी जीत हासिल की। लेकिन खली मानते हैं कि अभी रेसलर दि ग्रेट खली का बदला पूरा नहीं हुआ है, इसलिए वे इसका हिसाब-किताब तीनों विरोधी रेसलरों से गुरुग्राम में होने वाली रेसलिंग रिंग में पूरा करेंगे।
विज्ञापन
रेसलिंग आयोजन को खेल मंत्री का सहयोग मांगा
दि ग्रेट खली रविवार को अंबाला में खेल मंत्री अनिल विज के आवास पर उनसे गुरुग्राम में करवाई जाने वाली रेसलिंग के संबंध में चर्चा करने पहुंचे। थोड़ी देर तक खली ने विज से मंत्रणा की और उन्हें बताया कि वे पंजाब और उत्तराखंड की तर्ज पर यहां हरियाणा के गुरुग्राम के एक स्टेडियम में डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर फ्री स्टाइल रेसलिंग करवाना चाहते हैं। इसके लिए गुरुग्राम का ताऊ देवी लाल स्टेडियम अभी तक प्रस्तावित किया गया है। इस रेसलिंग के आयोजन की तिथि भी तय की जानी है। खली ने अनिल विज से इस सफल आयोजन के लिए सरकार और खेल मंत्रालय का सहयोग मांगा। इस पर विज ने इस आयोजन के लिए सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग देने की बात कही।
---
रेसलिंग में आस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा समेत चार देशों से रेसलर यहां आएंगे और रिंग में अपनी ताकत दिखाएंगे। मैंने डब्ल्यूडब्ल्यूई के चर्चित रेसलरों से भी बातचीत की है, लेकिन अभी वे अनुबंध से बंधे हैं, लेकिन उन्होंने आश्वस्त किया है कि वे इस तरह के आयोजनों में अनुबंध के बाद भाग लेने जरूर आएंगे। ये रेसलिंग भी डब्ल्यूडब्ल्यूई की तर्ज पर होगी। हरियाणा सरकार से इसके लिए सहयोग मांगा है। निसंदेह लोग इस रेसलिंग को खूब इंज्वाय करेंगे।
- दलीप सिंह राणा उर्फ दि ग्रेट खली
---
हरियाणा वैसे ही खेलों को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है। खली ने अपनी पूरी प्लानिंग उन्हें बताई है, ये बहुत बढ़िया है। खली को आश्वस्त किया गया है कि उन्हें यहां इस आयोजन के लिए पूरा सहयोग मिलेगा। उधर, ओलंपिक में भी हरियाणा के खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं। उम्मीद है कि हरियाणा के खिलाड़ी देश की झोली में सबसे ज्यादा पदक डालेंगे देश का नाम रौशन करेंगे।
-अनिल विज, खेल मंत्री