{"_id":"64a0828c984db5bde60615b8","slug":"wholesale-cloth-market-traders-asked-for-happiness-and-prosperity-ambala-news-c-36-1-sknl1001-6130-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: होलसेल कपड़ा मार्केट व्यापारियों ने हवनकर मांगी सुख-समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: होलसेल कपड़ा मार्केट व्यापारियों ने हवनकर मांगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन
अंबाला सिटी के होलसेल कपड़ा मार्केट में हवन-यज्ञ करते विभिन्न एसोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य कप
अंबाला सिटी। अंबाला सिटी होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को एक विशाल हवन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें होलसेल कपड़ा मार्केट से संबंधित विभिन्न एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और कपड़ा व्यापारियों ने भाग लेते हुए हवन में आहुतियां डालीं।
इस मौके पर होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि होलसेल कपड़ा मार्केट के सभी व्यापारियों की सुख-समृद्धि व रेहड़ी फड़ी संचालकों का कारोबार पटरी पर आ सके, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करने के उद्देश्य से हवन का कार्यक्रम रखा है। वहीं मामले में राजनैतिक रोटियां सेकने वाले कुछ नेताओं की सुख-समृद्धि और उनकी बुद्धिमता में विकार हो, इसको लेकर भी विशेष कामनाएं की गई।
यह हवन का कार्यक्रम सुबह 11 बजे विधिवत प्रारंभ किया गया था। जिसमें कपड़ा व्यापारियों ने भाग लिया। इस मौके पर होलसेल कपड़ा मार्केट से संबंंधित विभिन्न एसोसिएशन से ट्रेड मुलाजिम यूनियन के प्रधान जसविन्द्र सिंह जस्सी, जरनल मर्चेट एवं दशमेश मार्केट एसोसिएशन प्रधान लक्की जुनेजा, सुपर आदर्श दुर्गा होलसेल मार्केट यूनियन प्रधान रमनदीप सिंह, इसी प्रकार होलसेल कपड़ा मार्केट से कोषाध्यक्ष डीपी बक्शी, उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल, जरनल सेक्रेटरी सुनील जिंदल, सीनियर एडवाईजर हरीश आहुजा व प्रेम रतन गोसाईं सहित भारी संख्या में कपड़ा व्यापारी उपस्थित रहे।