फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   When the vehicle stopped in checking, there was a ruckus in the semi-naked

वाहन चेकिंग में रोका तो अर्धनग्न हो किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
When the vehicle stopped in checking, there was a ruckus in the semi-naked
वाहनों की चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने रोका तो उसने अर्धनग्न होकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए उसने कपड़े उतार दिए। बाद में पुलिसकर्मी ने समझा बुझाकर उसे रवाना किया। इस दौरान किसी ने घटना की वीडियो बना ली, जो लोगों में चरचा की विषय बनी रही।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार जगाधरी गेट के पास मंगलवार को पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मौके पर पुलिस चौकी नंबर-तीन के प्रभारी एएसआई रविंद्र कुमार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को बिना हेलमेट आते देखा रोका गया। साथ ही कागज दिखाने के लिए कहा गया, परंतु व्यक्ति ने हंगामा शुरू कर दिया। यही नहीं उसने भरे बाजार में अपने कपड़े तक उतार दिए और पुलिस के विरुद्ध रोष जताने लगा। इस पर पुलिस ने उसे समझाया और फिर कपड़े पहनने के लिए कहा। एएसआई रविंद्र कुमार के अनुसार इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है, जो भी नियमानुसार कार्रवाई होगी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed