{"_id":"651079df471a7af8c50782f6","slug":"when-shammi-became-prime-minister-again-the-other-party-complained-to-the-home-minister-ambala-news-c-36-1-amb1003-10972-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शम्मी दोबारा बने प्रधान तो गृहमंत्री से दूसरे पक्ष ने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शम्मी दोबारा बने प्रधान तो गृहमंत्री से दूसरे पक्ष ने की शिकायत
विज्ञापन
अंबाला। बड़ा शिवाला मंदिर में राजपूत चौहान सभा से जुड़ा विवाद सामने आया है। रविवार को पूर्व प्रधान शम्मी चौहान को तीसरी बार प्रधान बनाने की बात सामने आई। वहीं राजपूत चौहान समाज के कई लोग शिकायत लेकर गृहमंत्री अनिल विज के आवास पर चले गए। जहां उनके पीए को शिकायत दी है कि सभा के चुनाव पिछले 10 वर्षों से नहीं कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही समाज के लोगाें की मदद भी प्रधान की तरफ से नहीं की जाती है। हालांकि शम्मी चौहान इन आरोपों को निराधार बता रहे हैं। गौरतलब है कि इस सभा से करीब 450 सदस्य जुड़े हुए हैं।
प्रधान शम्मी चौहान ने बताया कि रविवार को हमारी बैठक हुई थी। इसमें सभा कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया। इसमें नए प्रधान को चुनने के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। पिछले कार्यकाल को देखते हुए मौजूदा उन्हें तीसरी बार प्रधान चुन लिया गया। उनके द्वारा किए गए कार्यों का अवलोकन किया गया और उनकी मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई। इस पर शम्मी चौहान ने सभी का आभार जताया और कहा कि राजपूत सभा ने जो भरोसा जताया है, वह एक बार फिर उस पर खरा उतरेंगे।
दूसरे पक्ष के आरोप निराधार हैं। हमारी सभा के सदस्य ही वर्षों से प्रधान को एक बैठक में चुनते आए हैं। मैंने गृहमंत्री से फंड लेकर मंदिर और धर्मशाला में काफी काम कराया है। इस कारण से कुछ गलत काम करने वाले लोग इस सभा में जबरन घुसना चाहते हैं। मैं नियमानुसार ही प्रधान बना हूं। अपना पक्ष गृहमंत्री के समक्ष रखूंगा।-शम्मी चौहान, प्रधान, राजपूत चौहान सभा बड़ा शिवाला