फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat was not procured even after arrival

गेहूं की आवक होने के बाद भी नहीं हुई खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Wheat was not procured even after arrival
नारायणगढ़। अनाजमंडी में गेहूं की सरकारी खरीद के पहले दिन शुक्रवार को गेहूं की आवक होने के बावजूद सरकारी खरीद नहीं हुई। इस बारे में मार्केट कमेटी सचिव धर्मेन्द्र पाल ने बताया कि सरकार द्वारा नारायणगढ़ अनाजमंडी में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास सोमवार, बुधवार व शुक्रवार और हैफेड के पास मंगलवार, वीरवार और शनिवार को सरकारी खरीद करने की जिम्मेदारी दी गई है। धर्मेन्द्र पाल ने बताया कि उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से बात कर उन्हें गेहूं की खरीद करने के लिए कहा। जिस पर अधिकारियों ने जवाब दिया कि उनकी एजेंसी द्वारा नारायणगढ़ अनाजमंडी से गेहूं की खरीद रद्द होने की संभावना है। सचिव के अनुसार शुक्रवार को मार्केट कमेटी द्वारा मात्र एक गेट पास 25 क्विंटल का काटा गया। इसी प्रकार शहजादपुर अनाजमंडी मार्केट कमेटी के सचिव मोहित बेरी के अनुसार गेहूं की आवक बिल्कुल न होने के चलते कोई भी गेट पास नहीं काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed