फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Wheat and mustard damaged in thousands of hectares

Ambala News: हजारों हेक्टेयर में गेहूं और सरसों को नुकसान

Wed, 05 Mar 2025 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Wheat and mustard damaged in thousands of hectares
कृ​षि विभाग अंबाला। आर्काइव
अंबाला सिटी। बीते शुक्रवार को हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इसके लिए अब जिला प्रशासन ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। इस पर किसान अपने मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने भी फसलों को हुए नुकसान का अनुमानित ब्यौरा बना लिया है। विभाग के अनुसार गेहूं की फसल को 13 हजार 760 हेक्टेयर में नुकसान हुआ है। इसमें नौ हजार 713 हेक्टेयर में शून्य से 25 प्रतिशत तो वहीं चार हजार 47 हेक्टेयर में 25 से 50 प्रतिशत तक फसल को नुकसान हुआ है। सरसों की फसल को 2266 हेक्टेयर में नुकसान हुआ है। इसमें 486 हैक्टेयर में शून्य से 25 प्रतिशत, 1780 हेक्टेयर में 25 से 50 प्रतिशत और 101 हेक्टेयर में 50 से 75 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है। इसके अलावा 1619 हेक्टेयर में अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। इसमें 1012 हैक्टेयर में शून्य से 25 प्रतिशत और 607 हैक्टेयर में 25 से 50 प्रतिशत तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

72 घंटे के भीतर करें आवेदन
उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि जिन किसानों की फसल खराब हुई है, वे किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 72 घंटे के अंदर अपना मुआवजे संबंधी रिपोर्ट दर्ज करवाएं। इससे नियमानुसार उनकी गिरदावरी करवाते हुए उसकी रिपोर्ट मुख्यालय भिजवाई जा सके। जिन किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाया है, वे अपने निकटतम कृषि अधिकारी को 72 घंटे के भीतर अपने फसल खराबे की रिपोर्ट दर्ज करवा सकते हैं। वहीं जो किसान इस योजना के तहत पंजीकृत नही है वे हरियाणा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपना नुकसान दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हमारी ओर से नुकसान का अनुमान लगाया है। जिन किसानों ने फसल बीमा योजना के तहत पंजीकरण करवाया था उन किसानों की गिरदावरी कृषि विभाग करेगा तो वहीं अन्य किसानों की गिरदावरी राजस्व विभाग करेगा।
-डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी, उप निदेशक कृषि और किसान कल्याण, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed