{"_id":"61d20cb3980146461829a476","slug":"website-not-working-jbt-teachers-are-facing-problems-ambala-news-knl947992107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चल रही वेबसाइट , जेबीटी अध्यापकों को झेलनी पड़ रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चल रही वेबसाइट , जेबीटी अध्यापकों को झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन
अंबाला। जूनियर बेसिक शिक्षकों (जेबीटी) की तबादला प्रक्रिया मजाक बन कर रह गई है। पिछले लगभग तीन महीने में बार-बार तबादले को लेकर विभाग ने आदेश जारी किए। कभी कोर्ट केस को लेकर तबादला प्रक्रिया को रोक दिया गया तो कभी वेबसाइट व अन्य परेशानियों के चलते ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई। अब जब जेबीटी अध्यापकों का पूरा डाटा कंप्यूटर में फीड हो गया है, लेकिन इसके बाद भी ऑनलाइन प्रक्रिया बंद पड़ी है। शिक्षा विभाग की घोषणा के बाद 29 दिसंबर को ही कुछ देर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। संबंधित अध्यापकों ने जोन के हिसाब से रिक्त स्कूलों की सूची देखना शुरू ही किया था कि अचानक वेबसाइट पर तबादला प्रक्रिया बंद हो गई।
लगभग चार दिन से जेबीटी अध्यापक कंप्यूटर और लेपटॉप पर आवेदन करने के लिए वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी वह आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रधान अमित छाबड़ा व राज्य उप-महासचिव राजेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया को लेकर जेबीटी अध्यापकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीच सेशन में अध्यापकों का तबादला होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो जाएगी। इसके अलावा बार-बार वेबसाइट में दिक्कत आ रही है। पहले शिक्षा विभाग को इसे पूरी तरह से दुरुस्त करना चाहिए। अतिथि अध्यापकों सहित स्कूूलों के कैप्ट पदों को भी खाली मानकर आवेदन प्रक्रिया में शामिल किया जाए। आवेदन के लिए मात्र दो दिन शेष हैं और अभी तक आवेदन प्रक्रिया आरंभ नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सोमवार को इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी और समस्या समाधान का प्रयास किया जाएगा।
400 अध्यापक प्रक्रिया में होंगे शामिल
ऑनलाइन तबादला प्रक्रिया में जिले के लगभग 400 अध्यापक शामिल होंगे। ऑनलाइन आवेदन के तहत अध्यापकों को 450 प्राथमिक स्कूलों में आवेदन करना होगा। वहीं जिस अध्यापक का एक जोन में कार्यकाल पांच वर्ष से अधिक होगा, उसे दूसरे जोन के स्कूल का ही नाम दर्ज करना होगा। शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन प्रकिया 29 दिसंबर से आरंभ कर दी गई है। इसमें 4 जनवरी तक अध्यापकों को स्कूलों की जानकारी दर्ज करनी है। 5 से 7 जनवरी तक अस्थाई आधार पर स्कूलों का आवंटन, 9 से 10 जनवरी के बीच फाइनल लिस्ट और 11 जनवरी को जेबीटी व प्राचार्य के तबादला आदेश जारी किए जाने हैं।