{"_id":"68210b1b94c418b2b302a300","slug":"website-is-down-bus-passes-are-not-being-made-ambala-news-c-36-1-sknl1003-142487-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बेवसाइट बंद, नहीं बन रहे बस पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बेवसाइट बंद, नहीं बन रहे बस पास
विज्ञापन
अंबाला। रोडवेज विभाग की बेवसाइट बंद होने से सरकारी और निजी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के बस पास नहीं बन रहे हैं। इस कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वेबसाइट बंद होने के कारण पांच दिन से लोगों को समस्या आ रही है। इस समस्या के कारण इन कर्मचारियों को रोजाना टिकट लेकर यात्रा करनी पड़ रही है और अतिरिक्त रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि हर महीने की पहले सप्ताह तक कर्मचारियों के बस पास बनाए जाते हैं।
छावनी बस स्टैंड परिसर स्थित पास कार्यालय की दीवार पर वेबसाइट बंद होने का नोटिस भी चस्पा है। आलम यह है कि पास बनवाने और रिन्यू करवाने के लिए लोग आ रहे हैं और वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ और आसपास काम करते हैं लोग
अंबाला से डेराबस्सी, जीरकुपर, चंडीगढ़, शाहाबाद, पीपली, ईस्माइलाबाद और पिहोवा में सरकारी कार्यालयों और निजी कंपनियों में कई कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों ने अपने अपने बस पास बनवाए हुए हैं। यह सभी कर्मचारी हर महीने अपने अपने पास रिन्यू करवाते है तो कई कर्मचारी नए पास भी बनवाते हैं।
बस पास नहीं बनने से लोग परेशान
छावनी निवासी सूरज ने बताया कि वह पंजाब के डेराबस्सी में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह बस पास बनवाने के लिए अंबाला कैंट बस स्थित पास कार्यालय में आए तो पता चला कि पास की वेबसाइट बंद है। कर्मचारियों ने अगले दिन आने को कहा, जब वह दोबारा गए तब भी वेबसाइट शुरू नहीं हो सकी थी। इसी प्रकार कच्चा बाजार निवासी वेद प्रकाश ने बताया वह चंडीगढ़ में जूतों की दुकान करते हैं। जब वह अपना पास रिन्यू करवाने कार्यालय आए तो पता चला कि वेबसाइट बंद है।
वर्जन...
वेबसाइट बंद होने के कारण लोगों को दिक्कत आ रही है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है।
करण सिंह, कार्यवाहक संस्थान प्रबंधक, बस अड्डा अंबाला छावनी।