{"_id":"649c985d2f9fdd2bc20c0319","slug":"web-hellris-software-remained-closed-for-four-hours-public-upset-ambala-news-c-36-1-sknl1003-5932-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: चार घंटे तक बंद रहा वेब हेलरिस सॉफ्टवेयर, जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: चार घंटे तक बंद रहा वेब हेलरिस सॉफ्टवेयर, जनता परेशान
Thu, 29 Jun 2023 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में बुधवार को चार घंटे तक वेब हेलरिस सॉफ्टवेयर बंद रहा। इस कारण लोगों को घंटों बैठकर इंतजार करना पड़ा। छह दिन पहले भी चार घंटे तक यह सॉफ्टवेयर बंद हो गया था। ऐसे में ट्रांसफर डीड, रजिस्टरी व वसीयत के काम अटक गए। कई लोग वापस लौट गए थे तो कई घंटों बैठे रहे।
तहसीलों में ऑनलाइन सिस्टम व पारदर्शिता लाने के लिए वेब हेलरिस सॉफ्टवेयर शुरू किया था। उधर, पिलखनी निवासी संजीव गुप्ता ने बताया कि वह रजिस्टरी करवाने के लिए 11 बजे तहसील में आया तो पता चला कि पोर्टल बंद है। इसके बाद वह बैठ गया और एक बजे के बाद रजिस्टरी हुई। वहीं पंजोखरा निवासी बुजुर्ग व्हीलचेयर पर परिवार के साथ ट्रांसफर डीड करवाने के लिए 10 बजे तहसील में आई थी और घंटों बैठी रही।
छावनी निवासी जगमोहन लाल ट्रांसफर डीड करवाने के लिए परिवार के साथ आया तो पता चला कि पोर्टल बंद है तो वह निराश होकर लौट गया। दोपहर बाद दोबारा आया और काम करवाया। कर्मचारियों ने बताया कि यह तकनीकी खराबी हेडक्वार्टर स्तर से ही है, उन्हें कोई जानकारी नहीं है।