फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Web Hellaris portal started running in the afternoon on the third day

Ambala News: तीसरे दिन दोपहर बाद चला वेब हेलरिस पोर्टल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Web Hellaris portal started running in the afternoon on the third day
अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित तहसील में तीसरे दिन दोपहर बाद पोर्टल चलने पर लोगाें ने राहत की सांस ली। सोमवार और मंगलवार से पोर्टल बंद होने के कारण बुधवार की सुबह लोग अपने काम कराने के लिए सुबह ही छावनी तहसील में पहुंच गए।
विज्ञापन

यहां आने के बाद उन्हें मालूम हुआ कि पोर्टल आज भी बंद है। इसके बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। लगी से ही लोग पोर्टल चलने का इंतजार करते रहे। अधिकतर लोग इंतजार करने लगे और कई लोग और वापस चले गए। वहीं बुधवार की शाम को 12 रजिस्ट्री और 22 जमाबंदी की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार से हो रहा परेशान
टुंडला निवासी तलविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अपने खेत की जमाबंदी लेनी है। इसके लिए वह पिछले शुक्रवार से तहसील के चक्कर लगा रहा हैं। आज उसे पांचवां दिन है कल भी सारा दिन पोर्टल के चलने का इंतजार करते शाम को गया था, आज भी यही हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में तीसरा चक्कर
नन्हेड़ा निवासी विनोद राय ने बताया कि रजिस्ट्री के लिए उसे जमाबंदी की की जरूरत है, इसके लिए वह सोमवार से परेशान हो रहा है, आज तीसरा दिन और तीसरा टोकन नंबर लगा है लेकिन दोपहर हो गई और अभी तक पोर्टल ही बंद है।
जमाबंदी ठीक कराने के लिए भटक रहा
चंद्रपुरी निवासी सतपाल ने बताया कि एक हफ्ता पहले वह जमाबंदी लेकर गया था, लेकिन उसे पडो़स में रहने वाले लोगों की जमाबंदी के साथ उसकी भी जमाबंदी चढा़ई हुई थी, अब वह ठीक जमाबंदी लेने के लिए बार बार चक्कर लगा रहे हैं।
तीन दिन में लगा चुका पांच चक्कर
सुंदर नगर निवासी बलकार ने बताया कि उन्हें तीन दिन हो गए हैं छावनी तहसील में आए हुए आज उसका पांचवां चक्कर है। जब भी आओ बस यहीं सुनने को मिलता है साइट बंद है।

वर्जन
ढाई दिन पोर्टल बंद होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था लेकिन बुधवार दोपहर बाद पोर्टल चल गया। इसके बाद 12 रजिस्ट्री और जमाबंदी की गई।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।

अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।

अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।

अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।

अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।

अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।

अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।

अंबाला छावनी तहसील में बुधवार को पोर्टल के चलने का इंतजार करते लोग परेशान होते हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed